उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान तहत आर.डी.एस इण्टर कालेज की छात्राओं को दी गई जानकारी

सचिन पाण्डेय

उन्नाव।शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों में महिला सशक्तिकरण की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 17/10/2023 को विजय आनंद क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ एवं थाना बांगरमऊ की मिशन शक्ति टीम एवं महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा आर.डी.एस. इंटर कॉलेज उन्नाव में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर्स वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098 आदि के विषय मे जानकारी दी गयी तथा पूर्ण जानकारी से संबन्धित टेंपलेट वितरित किये गये।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button