देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा जुंआ खले रहे चार जुआरियों के कब्जे से जुंआ राशि 11,330 रु0 व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 05.10.2023 को उ0नि0 इन्द्रेश कुमार वर्मा मय हमराह फोर्स द्वारा ग्राम गजियाखेड़ा से जुआ खेल रहे अभियुक्तगण 1. अरूण गौतम पुत्र देशराज गौतम निवासी गजियाखेड़ा थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र 27 वर्ष, 2. शिवनन्दन निषाद पुत्र रामकिशोर निषाद निवासी गजियाखेड़ा थाना गंगाघाट उन्नाव 22 वर्ष 3 करन निषाद पुत्र राम गोपाल निषाद निवासी गजियाखेड़ा थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र 19 वर्ष, 4. पवन रावत पुत्र रामबाबू रावत निवासी निवासी गजियाखेड़ा थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र 27 वर्ष को 52 अदद ताश के पत्ते व मालफड 10500/-रूपये नकद /- जमा तलाशी 830/- रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 591 / 2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।



