
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।नगर निवासी अपूर्व शुक्ला द्वारा रेलवे स्टेशन मास्टर के रूप में रेल दुर्घटना बचाने के दौरान प्रशंसनीय कार्य किए जाने पर डीआरएम इलाहाबाद द्वारा उन्हें नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र शुक्ला के पुत्र अपूर्व शुक्ला भारतीय वायु सेवा से सेवानिवृत्ति होकर रेलवे स्टेशन मास्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। रेल दुर्घटना बचाने के दौरान प्रशंसनीय कार्य किए जाने पर रेलवे इलाहाबाद के डीआरएम द्वारा इन्हें नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मालूम हो की अपूर्व शुक्ला के बाबा पंडित गया प्रसाद शुक्ला व इनके नाना पंडित रुद्र नारायण दीक्षित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। अपूर्व शुक्ला का जन्म बांगरमऊ में ही हुआ था उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में हुई। अपूर्व शुक्ला को सम्मानित किए जाने पर नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।।



