
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 03.11.2021 को अभियुक्ता राधा पत्नी रामसजीवन निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव हाल पता- आजाद मार्ग कैलाश बिहार थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 52 वर्ष द्वारा वादिनी यासमीन पत्नी स्व0 फिरोज खाँ निवासिनी ग्राम चमियानी थाना पुरवा जिला उन्नाव की जमीन को अभियुक्ता उपरोक्त द्वारा फर्जी यासमीन बनकर व फर्जी आईडी बनवाकर वादिनी उपरोक्त की भूमि को रामआसरे पुत्र शिवद्वत निवासी ग्राम कटहर पर0 मगरायर तह0 बीघापुर जिला उन्नाव को फर्जी रजिस्ट्री बैनामा किया गया था। जिसके संदर्भ में थाना बिहार पर मु0अ0सं0 182/2022 धारा 419/420/467/468/471/504/506/120बी भादवि पंजीकृत है। दिनांक 28.09.2023 को उ0नि0 अरुण कुमार उपाध्याय मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता राधा उपरोक्त को सुमेरपुर तिराहा भगवन्तनगर रोड से गिरफ्तार किया गया।
वही दूसरा मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है।दिनांक 18.11.2022 को वादिनी कुसुमा देवी पत्नी स्व0 छेदीलाल नि0 अजयगढ़ी थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव की तहरीरी सूचना पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 338/22 धारा धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 भादवि पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 28.09.2023 को उ0नि० लाखन सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता मंजू पत्नी स्व० भारत निवासी ग्राम बेथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 46 वर्ष को कोरारी मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

