
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.09.2023 को उ0नि0 सिया राम चौरसिया मय हमराह फोर्स द्वारा गश्त के दौरान अकरसई पुल के पास से अभियुक्त सौरभ रावत पुत्र शिवकरन निवासी मंगतखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव को 01 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0स0 446 / 23 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सौरभ रावत पुत्र शिवकरन निवासी मंगतखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया।

