
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.09.2023 को उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह फोर्स द्वारा थाना बांगरमऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70 / 23 धारा 379/411 भादवि में वांछित अभियुक्त मो० यूनुस उम्र 36 वर्ष पुत्र इस्लाम नि0 गांधीनगर निकट नीरज कोल्ड स्टोर के सामने थाना तालग्राम जनपद कन्नौज को नेवलापुर जाने बाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

