
उन्नाव। गंज मुरादाबाद नगर के पंचायत भवन में आज कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खेती की फसलों से संबंधित जानकारी देने एवं किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
किसान पाठशाला में किसान भाइयों की योजनाओं की जानकारी देने व जैविक खेती के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पाठशाला में दलहन/ तिलहन आदि से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मो० कामिल कुरैशी, प्रगतिशील कृषक पीयूष शुक्ला, शिवकुमार कुशवाहा के साथ ही कृष विभाग के एडीओ एग्री शरीफ अहमद, आशीष सिंह, प्रदीप शुक्ला सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।।


