
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। विकासखंड सफीपुर में हर घर जल योजना अंतर्गत विभाग द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
सफीपुर उन्नाव जल जीवन मिशन हर घर जल योजना अंतर्गत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के द्वारा जनपद उन्नाव के विकासखंड सफीपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत एवं सहायक विकास अधिकारी छोटेलाल व लखनऊ से आई टीम के एडीपीसी राम प्रकाश ने जल जनित बीमारियों के विषय में संक्षिप्त व्याख्यान किया। दूषित जल से होने वाली बीमारियों के विषय में बताया और जो भूमिगत जल स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है उसे स्तर को कैसे बचाया जा सके इस विषय पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षक उत्तम तिवारी ने बताया कि पृथ्वी पर दो तिहाई पानी है लेकिन उसका 97 प्रतिशत पानी समुद्र के रूप में है 2% पानी ग्लेशियर वा नदियों के रूप में स्थित है और भूमिगत जल 1% है उस पर भी हम आप लोग भूमिगत जल का अधिक दोहन करके उस स्तर को खत्म कर रहे हैं आने वाले समय में जल से होने वाली परेशानियों को देखते हुए जल संरक्षण अति आवश्यक है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने उदबोधन में समस्त ग्राम पंचायत से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं जनमानस का अभिवादन करते हुए लोगों से आग्रह किया की जल बचाया जा सकता है बनाया नहीं जा सकता। इसलिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है।आज से ही हम आप लोग जल बचाने का एक संकल्प लेकर के अपनी ग्राम पंचायत के लिए रवाना होंगे और लखनऊ से आई हुई टीमों को हरी झंडी दिखाते हुए उनको ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया टीम में एडीपीसी रामप्रकाश, सूरज तिवारी, सैफुद्दीन, आनंद बस्ती, अभिषेक द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।


