
उन्नाव। आबकारी के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील पुरवा
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 4 पुरवा राजेश प्रताप सिंह मय हमराह व प्रवर्तन लख़नऊ टीम,लखनऊ प्रभार लखनऊ एवं मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम असरेंदा, गौरी व चित्ता खेड़ा में एकबारगी दबिश देते हुए 01 अभियुक्ता को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया! एवं लगभग 1000 किग्रा लहन महुआ व 01 भट्ठी मौके पर नष्ट किया गया!
गिरफ्तार अभियुक्ता
- भुलाना पत्नी कमलेश
निवासी – असरेंदा को गिरफ्तार करते हुए थाना मौरावां जनपद उन्नाव में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।


