
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशनुसार दिनांक 21.06.2023 को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार एवं जिला कारागार उन्नाव में योग शिविर का आयोजन अपर जिला जज/सचिव मनीष निगम की अध्यक्षता में योग गुरु देवनाथ शुक्ला व अमरीश वर्मा के सहयोग से किया गया| उक्त शिविर का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे किया गया| उक्त अवसर पर माननीय प्रभारी जिला जज अल्पना सक्सेना ने योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए बताया कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है| योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए । योग को अवश्य अपनायें और अपनी मानसिक, भौतिक , आध्यात्मिक सेहत में सुधार लावें lयोग शरीर को स्वस्थ रखने की प्राचीन कला है|योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है| इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” (वसुधैव कुटुंबकम) हैं, बता दें वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पूरी धरती ही एक परिवार हैं, अर्थात सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करे| सचिव महोदय द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड- 19 जैसे वैश्विक महामारी को योग के द्वारा हराने व निरोगी एवं स्वस्थ जीवन यापन हेतु योग के महत्व को समझाते हुए सभी को नियमित प्राणायाम करने हेतु प्रशिक्षित किया गया| उक्त शिविर में योग गुरु देवनाथ शुक्ला व अमरीश वर्मा ने विभिन्न प्राणायामों व योगासनों को करने का सही तरीका, सावधानियां व उनसे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी| उक्त अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण,लीगल ऐड डिफेंस काउन्सिल के अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता, जिला कारागार उन्नाव के समस्त कर्मचारीगण व बंदी उपस्थित रहें |



