
उन्नाव। नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने जनपद के नार्मल स्कूल मैदान पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा के पास दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल व्यक्तित्व है। जिसके सामने तराजू पर विपक्ष के सभी नेताओं को खड़ा करने के बाद भी पार्टी का पलड़ा वजनदार साबित होगा। इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा के मुकाबले वास्तव में न तो कोई दल है और न ही कोई गठबंधन टिकने वाला है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुऐ उन्होंने कहा कि सपा वालो से पूछो अयोध्या जाएंगे कि नही। पुरानी सरकारों में गाड़ियों में बंदूकधारी बदमाश घूमा करते थे अब वो कही नजर नही आते है। सपा ने मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या पहुंचने वालों पर गोलियां चलवा राम भक्तों के खून से लाल कराने वालों से होने वाले चुनाव में वोट मांगने पर जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा- आप लोग खुद जागरूक होकर कुर्ता व कोट के ऊपर से जनेऊ पहनने वालों को नकारते हुए भाजपा को एकतरफा जीत दिलाने का काम कीजिए। इस बार सपा की सभी सीटों पर जमानत जब्त होगी।



