
उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ‘‘किसान दिवस’’ का आयोजन विकास भवन सभागाार में जिलाधिकारी अपूर्वा दूबे की अध्यक्षता में किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस के अवसर पर जनपद के दूर दराज क्षे़त्रों से आये किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसान बन्धुओं की शिकायतों का निस्तारण पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। इस दौरान ज्यादातर किसानों की शिकायतें बिजली विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, राजस्व विभाग, चकबन्दी विभाग, मनरेगा, पंचायतीराज विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित रहीं। शिकायतों के अनुश्रवण के उपरान्त डीएम ने किसान बन्धुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत संतृप्तीकरण शिविर के आयोजन के एक दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत में इस बावत अवगत करा दिया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत अन्ना गौवंश को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित करा दिया जाए ताकि किसान बन्धओं की फसलें सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर विकास से संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसान बन्धुओं को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सूचना विभाग द्वारा किसान दिवस में आये किसानों को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित उ0प्र0 संदेश नामक पुस्तिका का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी गण शासन द्वारा दिए गए योजनाओं के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर रहें तथा जिन योजनाओं की ज्यादा डिंमाड है, उनके क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा निर्देशित करना शासन का काम है, जबकि फील्ड में तैनात हम सब लोगों का मुख्य काम योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। इस लिए जन सामान्य की प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से सुना जाए तथा आईजीआरएस के निस्तारण में संवेदनशीलता बरती जाए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला अग्रणी बैंक की तरफ से ग्रामीण स्वरोेजगार प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव में प्रशिक्षण प्राप्त एग्रीजंक्शन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।



