अमेठीअयोध्याइटावाउत्तर प्रदेशउन्नावकानपुरजालौनप्रायगराजफतेहपुरबाराबंकीरायबरेलीलखनऊहरदोई

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ‘तिरंगा शाखा

RSS की तर्ज पर UP में आम आदमी पार्टी की ‘तिरंगा शाखा’

आम आदमी पार्टी (आप) जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरह ‘शाखाएं’ शुरू करने जा रही है।

इस बारे में पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की पार्कों में शाखाएं लगाई जाएंगी। इन्हें तिरंगा शाखाएं नाम दिया गया है। पार्टी ने छह महीने में दस हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाकर इन्हें शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 

एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इन शाखाओं में तिरंगा लगाकर शहरों, मुहल्लों और गांवों की पार्क में लोगों को भारत का संविधान पढ़ाया जाएगा। क्रांतिकारियों और महापुरुषों पर चर्चाएं होगीं। भारत की विशिष्टता की पहचान दिलाने का काम करेंगे।

हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’ इस लक्ष्य को आगे लेकर आप आगे बढ़ेगी।

संजय सिंह ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगर निकायों के चुनावों में आप सभी वॉडों में चेयरमैन और मेयर पदों पर प्रत्याशी उतारेगी। जल्द वॉर्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी का गठन कर दिया जाएगा। 

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button