
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।आगामी निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा एवं शशि शेखर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा निकाय चुनाव से संबंधित थानों में चुनाव कार्य में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मीटिंग की गई तथा सभी के चुनाव रजिस्टरों को चेक किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। मीटिंग में आशुतोष कुमार क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित रहे। चुनाव में किसी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाए इस के कड़े इंतजाम किए गए। चुनाव किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। चुनाव के समय कोई भी व्यक्ति समस्या उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आदेश दिया है।


