
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। देवी नगर मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती महिला की प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को कानपुर रीजेंसी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। मृतक की मां की तहरीर पर पति ,सास,ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज की गई। गनीमत यह है नवजात बच्ची स्वस्थ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एबी नगर के रहने वाले राहुल सिंह की पत्नी 29 साल की एकता सिंह उर्फ पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के सिविल लाइन स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया एकता ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद एकता को पेट दर्द की दिक्कत बढ़ने पर स्टाफ में 2 इंजेक्शन लगाएं। इसके बाद हालत में सुधार न होने पर उसे उन्नाव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां 3 घंटे इलाज चलने के बाद यहां से एकता को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन एकता को लेकर कानपुर रीजेंसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों के जांच करने के बाद एकता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाटों के पैनल में शामिल जिला महिला अस्पताल की डॉ अर्चना, डॉ गौरव पालीवाल और डॉक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें बिल्डिंग अधिक होने से मौत की पुष्टि हुई। मामला संदिग्ध देखते हुए। विसरा सुरक्षित किया गया है। महिला के घर वालो का आरोपी है।एकता से ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रताड़ित करते थे।


