
लखनऊ। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के अज्योरी गांव में समाजवादी बगिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के आव्हान पर हर तरफ़ फैले प्रदूषण को दूर करने के लिए 1 से 7 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर, हर गाँव गली में पीडीए पेड़ लगाकर प्रेम, दया, अपनापन के द्वारा पीड़ित, दुखी, अपमानित परिवार को पार्टी का सदस्य बनाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर समाज में जागरूकता लाने का कार्य किया गया।
इस दौरान सपा नेता प्रवीण पंकज के नेतृत्व में , युवजन सभा अध्यक्ष रोहित कुशवाहा , कार्यक्रम संयोजक चौधरी शिवा , अंकित प्रजापति, मानवेंद्र सिंह , चौधरी रामवीर सिंह महामंत्री युवजन सभा , मोईन ख़ान मीडिया प्रभारी युवजन सभा मनीष , अजीत सिंह ,लवकुश यादव, पवन सिंह , कल्लू तिवारी, श्यामबाबू प्रजापति , आनंद कुशवाहा, आभाष निषाद, राजकुमार सचान, संतोष सविता , नारायण यादव, अर्जुन आदि समाजवादी लोग मौजूद रहे।


