
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और राजेंद्र चौधरी का हाल-चाल लिया। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी सेहत की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज़ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजेंद्र चौधरी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल से उनके साये की तरह रहते आए हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


