
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।जनपद में चल रही लूटपाट का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।लूट पाट के मामले आए दिन दिखाई पड़ते हैं।चोरों के हौसले बुलंद,प्रशासन रोकने में असमर्थ है।कभी किसी महिला की चेन खींच कर भाग जाते हैं तो कभी बाइक चोरी कर फरार हो जाते हैं।
लखनऊ कानपुर हाईवे के बीच इंडियन ढाबा महिंद्रा शोरूम के आगे एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। लूट में महिला की चार पहिया की गाड़ी की चाभी और चैन लूट कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक चौकी इंचार्ज रोहित पांडे ने पहुँच कर घटना की जानकारी ली और महिला को आश्वासन देते हुए कहा, घटना को अंजाम देने वालो को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।



