
संवाददाता इरफान कुरेशी
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर एस0बी0 शिरडकर, द्वारा चलाया जा रहा अभियान में अपराधियों की धरपकड़ में इटौंजा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। (उत्तरी) ,डीसीपी एस एम कासिम आब्दी, एडीसीपी अभिजीत आर शंकर,एसीपी अमित कुमावत,द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं।
इस क्रम में आज थाना इटौंजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिनांक 2,12,22 को सार्वजनिक स्थल पर आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील हरकत व शब्दों का उच्चारण करने के संबंध में 1 रामउजागर पुत्र रामऔतार नि0 वार्ड नं 3 पाठशाला मोहल्ला नगर पंचायत मोहना जनपद लखनऊ उम्र 40 वर्ष को प्राथमिक विद्यालय के सामने महिलाएं वह लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करने के संबंध में किया गिरफ्तार। थाना स्थानीय पर स0,367,22, धारा,294, भादवि पंजीकृत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने थाने की कमान संभाली है। वही अपराधियों के हौसले हुए पस्त। गिरफ्तार कर हाथ लगी बड़ी सफलता।अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये।लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आज थाना इटौंजा प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार नेतृत्व में पुलिस टीम को हाथ लगी बड़ी सफ़लता। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।



