
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।बीते 18 नवम्बर को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गाँव सधीरा निवासी महेन्द्र का शव गांव के तालाब के पास सुबह खून से लथपथ मिला था। गाँव वालों के मुताबिक जब उन्होंने महेंद्र को देखा तो उनकी सांसे चल रही थी जबतक एम्बुलेंस आती तब तक उसकी मौत हो गयी।गाँव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक महेन्द्र तालाब में मछली पालन का काम करता था। मछली पालन से ही परिवार का भरण पोषण करता है।17 नवम्बर की रात वह घर से तालाब की देखभाल के लिए निकला था।
अजगैन कोतवाली प्रभारी वी के मिश्रा ने मृतक के भाई रज्जन की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने हत्या का खुलासा करने के लिए टीम गठित की थी।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र स्व0 मंगल निवासी पुरानाखेड़ा मजरा सधीरा को सधीरा गाँव के देशी शराब ठेका के आगे जलालपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।युवक के पास से आलाकत्ल एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कड़ी पूछताछ पर पकड़े गए युवक ने बताया-
मैंने मृतक महेन्द्र सिंह से 10 हजार रुपये ब्याज में लिये थे, जिसमें मूलधन वापस कर दिया था तथा ब्याज के पैसे 3500 रु0 देने शेष थे। जिस कारण मृतक महेन्द्र सिंह उपरोक्त रोज शराब के नशे में मेरे घर आकर मुझे तथा मेरे परिवार वालों को गन्दी गन्दी गालियाँ दिया करता था,जिससे मुझे शर्मिन्दगी व घुटन महसूस होती थी। जिस कारण मैने दिनांक 17 / 18.11.22 को गाँव के ही दुर्गेश की दुकान से अपने पैरा बेचने की उधारी के पैसे लिये और ठेके की दुकान पर जाकर तीन पऊवा शराब के लेकर आया, जिसमें दो पौवा महेन्द्र सिंह को पिलाये व 01 पौवा मैने स्वयं पिया, फिर मैं अपने घर वापस चला गया। रात्रि में करीब 12 से 01 बजे के बीच मेरी आँख खुली, मुझे पुनः घुटन होने लगी, जिसके बाद मैं उठा और कुल्हाड़ी लेकर महेन्द्र सिंह के घर गया, महेन्द्र सिंह बाहर मडैय्या में सो रहा था मैं नशे व घुटन के कारण कुल्हाड़ी लेकर उसके चेहरे पर कई बार वार किया फिर मैं वहाँ से कुल्हाड़ी लेकर गाँव के ही गोकुल के खेत में जाकर गाड़ दिया था ।
