
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।महिला को धमका कर रूपए एंठने वाला गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना आसीवन पुलिस द्वारा महिला को धमका कर रुपये ऐठने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दरोगा कमल किशोर दुबे मय फोर्स द्वारा थाना आसीवन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 264/22 धारा 387/323/504/506 भादवि व 3 ( 1 ) एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रामजी गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी मो0 शास्त्री नगर कस्बा रसूलाबाद थाना आसीवन जनपद उन्नाव उम्र 37 वर्ष को शास्त्रीनगर कस्बा रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया ।
