
संवाददाता इरफान कुरैशी लखनऊ
लखनऊ कमिश्नर एस0बी0 शिरडकर दिशा निर्देश द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में थाना दुबग्गा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ के (पश्चिमी) क्षेत्र के थाना दुबग्गा के अन्तर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 29,11,22 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0,243,22, धारा,354,392,452,506,411, भादवि में वांछित अभियुक्त उत्तम पुत्र राम संजीवन नि0 ग्राम पुराना घुर घुरी का तालाब थाना काकोरी लखनऊ को घटना के 36 घन्टें के अन्दर समय 12,20 बजे किसान पथ पुल के नीचे दुबग्गा लखनऊ से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक के बाद एक सफलता प्राप्त कर रही है। गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की।
इस क्रम (पश्चिमी) में,डीसीपी डा एस चन्नप्पा,एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिंह,एसीपी, दिलीप कुमार सिंह, द्वारा दिशा निर्देश पर गठित कि कई टीमें लगातार अपराधियों को धरपकड़ कर रही हैं। आज थाना दुबग्गा प्रभारी निरीक्षण सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

