
संवाददाता प्रज्ज्वल कुमार
उन्नाव:-थाना बीघापुर पुलिस द्वारा एक युवक को 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आज 27.10.2022 को उ0नि0 वीर बहादुर सिंह मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर उन्नाव रायबरेली रोड से मानपुर जाने वाली रोड़ पर ग्राम सिकन्दरपुर कर्ण से अभियुक्त बिन्दा प्रसाद पुत्र रामबिहारी लोध निवासी ग्राम सिकन्दरपुर कर्ण थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र 40 वर्ष के कब्जे से एक झोला मे 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बीघापुर पर धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।