
लखनऊ, 23 जून। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति (रजि.) की मासिक बैठक आज शिमला पैलेस, लाटूश रोड, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरीश तिवारी ने की तथा संचालन महासचिव आशीष तिवारी ने किया।

बैठक में आगामी प्रथम स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारिता की गरिमा को और सशक्त बनाने के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में जानकारी दी गई कि समिति का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 4 जुलाई 2026, शनिवार को अपराह्न 2 बजे से शिमला पैलेस, लाटूश रोड, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कांत जी, निदेशक राष्ट्रधर्म होंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत, राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण, पत्रकारिता एवं राष्ट्रहित विषय पर विचार गोष्ठी तथा पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में समारोह में अधिकाधिक पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अध्यक्ष हरीश तिवारी, महासचिव आशीष तिवारी, संगठन मंत्री गंगेश पाठक, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेयी, उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, संगठन मंत्री शिवाला प्रसाद, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप द्विवेदी, सुरेश कश्यप तथा अजय गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष हरीश तिवारी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से 4 जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।



