
लखनऊ। 10 विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण से बाबा साहब के अस्थि कलश, बुद्ध मूर्ति, बोधि वृक्ष व धम्म चक्र हटाने के बयान के विरोध में डॉ. अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा व बुद्ध-अंबेडकर संगठनों ने 23 जून को प्रांगण में शांतिपूर्वक वंदना की जिसमें सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए।
मोर्चा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री के.के. गौतम ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल है। 14 अप्रैल 1991 को डॉ. सविता अंबेडकर ने अस्थि कलश, 21 अप्रैल 1993 को उपराष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने बोधि वृक्ष और 14 सितंबर 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धम्म चक्र स्थापित किया था। यहां 14 अप्रैल व 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि देते हैं। संविधान के अनुच्छेद 49 के तहत इसका संरक्षण राज्य का दायित्व है।
मांग है कि इसी स्थल पर भव्य स्मारक बनाकर सौंदर्यीकरण हो। पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने कहा कि इसी स्थल से 1990 में बी.पी. सिंह ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण व हरिजन शब्द हटाने की घोषणा की थी। 1993 में मुलायम सिंह ने एससी-एसटी आरक्षण बढ़ाया था। छेड़छाड़ हुई तो पूरा बहुजन समाज आंदोलन को बाध्य होगा।
डॉ. राजारामन आनंद ने सवाल किया कि जब सीएम प्रदेश की बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छतरी लगवा सकते हैं तो अस्थि कलश संरक्षित क्यों नहीं? बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दयासागर बौद्ध बोले- यह करोड़ों अनुयायियों की आस्था का मंदिर है, इसे कोई छेड़ नहीं सकता। मोर्चे ने सीएम से मिलने 5 जून व 11 जून को समय मांगा, पर जवाब नहीं मिला। चेताया कि मांग न मानी गई तो चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा।
उक्त में मुख्य रूप से के के गौतम, डॉ बी.पी. अशोक, दयासागर बौद्ध, डॉ राजारमन आनंद, प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा, साहब सिंह धनगर मैय्पाजी, आर. के गौतम, प्रमोद कुमार, राम लगन सिंह यादव, ई. जनक प्रसाद, जीत लाल सैनी, भारत सिंह पंकज, पंकज प्रसून एडवो, दिनेश सिंह पटेल एडवो, दशरथ मौर्य, सरोज कुमार, सुरेश चंद्र गौतम, पी.सी. कुरील व लाखन सिंह जाटव, विश्वनाथ प्रसाद एडवो, जीशान अहमद, घनश्याम कोरी, गोपाल सिंह कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद भारती, अश्वनी यादव एडवो, श्रीकांत, हरि प्रसाद, हनक एडयो, उदयकांत शर्मा, नन्दराम पाल एड़वोकेट, सत्य भान सिंह, अमर नाथ, ओम प्रकाश, प्रोफेसर उमा शंकर, राम संजीवन, राधेश्याम दिवाकर, राजेश दोहरे, राम लगन सिंह यादव, कालिका प्रसाद, विजय कुमार, महेश वर्मा, नीलम कुमारी, कमला देवी, आरती गौतम, आयुषी चौधरी, मानशी चौधरी आदि शामिल रहे।



