![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221027-WA0031.jpg)
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव-विकास खण्ड बिछिया के ग्राम सभा पवई में बुधवार को ग्रामीण संस्था माँ कंनाशी देवी नवयुवक रामलीला समिति पवई मे आयोजित विशाल धनुष भंग एवं रामलीला मे सीता स्वयंवर में मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के धनुष तोड़ते ही पुरा पंडाल पुष्प वर्षा के साथ ही सियाराम के जयकारे से गूंज उठा।रावण (राजेश मिश्रा) एवं बाणासुर (सर्वेश अवस्थी) के बीच तार्किक संवाद हुआ। वही परशुराम जी की भुमिका में सर्वेश द्विवेदी और लक्ष्मण के रूप में लखन तिवारी के बीच छिड़े संवाद का दर्शकों ने खूब लुप्त उठाया।रामलीला देखने आये सभी ग्रामवासियो एवं क्षेत्रवासियो का मुख्य संरक्षक सर्वेश अवस्थी और राजेश मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। चालीस वर्षों से दिनेश मिश्रा जनक जी का अभिनय करते आ रहे थे बुधवार को अपना अंतिम अभिनय करते हुए रामलीला से जनक के अभिनय से सन्यास ले लिया। कार्यक्रम मे संरक्षक गौतम तिवारी,अध्यक्ष भोलेनाथ तिवारी मंत्री प्रदीप दीक्षित,सचिव कुलदीप दीक्षित,उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी,कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी,महामंत्री अभिषेक अवस्थी,व्यवस्था मंत्री राघव अग्निहोत्री,रामखेलावन पासी,मेला प्रबंधक धीरू मिश्रा,अंकित पाण्डेय,संगठन मंत्री रिषभ मिश्रा,केशव अग्निहोत्री,अंशू तिवारी,पुनीत पाण्डेय,प्रचारमंत्री बुद्धि लाल शर्मा,समस्त सदस्य अभय अवस्थी,रामजी मिश्रा,पंकज यादव,शैलेन्द्र पाण्डेय,अंकुश शर्मा,
सत्यम पाण्डेय,नवीन शुक्ला,हर्ष बाजपेयी,भरत अग्निहोत्री,रंजीत शर्मा,विशाल तिवारी,सोनू शर्मा सहित समस्त ग्रामवासी,क्षेत्रवासियो ने लीला का आनंद लिया।
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221027-WA0030-1024x461.jpg)