
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक।
31 मई को दो पालियों में आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा।
डीएम घनश्याम मीना ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए सख्त निर्देश।
परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने पर जोर।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित।
सुरक्षा कर्मियों को सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने के आदेश।
पेयजल, शौचालय और बैग जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
जनपद में बनाए गए 4 परीक्षा केंद्र, 1550 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
बैठक में एडीएम, एएसपी, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



