
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जनपद में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक भव्य शपथ ग्रहण एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उन्नाव जिला से पंकज बाबू श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष, बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार को प्रदेश संरक्षक, कैलाश नंदन निषाद को प्रदेश संरक्षक, सूरज सिंह को जिला मंत्री तथा राधिका सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त मदनचंद तिवारी जी सहित कई सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संगठन में नए सदस्यों के रूप में उत्तम कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, रामनरेश अवस्थी, लालेश अस्थाना प्रधान, दिनेश द्विवेदी, अभिषेक अस्थाना, राम खिलावन पाल, सौरभ अस्थाना, विनोद तिवारी, अमित द्विवेदी एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, प्रदेश प्रभारी शंकर तिवारी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नाव जिले में व्यापारियों को सड़क, बिजली बिल, बिजली कटौती एवं दुकानों के मनमाने किराए जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगा तथा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास करेगा।
राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे ने कहा कि संगठन व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत पहचान दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि संगठन को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मजबूत एवं संगठित किया जाएगा। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर संगठन विस्तार एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।



