
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने विशाल जनचौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने व्यक्तिगत, राजस्व, पुलिस और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। जनचौपाल के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सत्येंद्र बारी ने कहा कि गरीब, पिछड़े और शोषित लोगों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला महसूस न करे, इसके लिए लगातार जनचौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में घनश्याम मीणा समेत तहसीलदार, थाना अध्यक्ष और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेनू, बाल शंकर त्रिपाठी, अनिल लोहिया, संजय गुप्ता, अमित सोनी, आलोक कुशवाहा, राजू शाहू समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



