लखनऊ: राजधानी में फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोगों के नाम पर लाखों रुपये का लोन कराने वाले कथित गिरोह को लेकर खुलासे सामने आरहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड लखनऊ के अकबरी गेट क्षेत्र का रहने वाला है, जो पिछले कई वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह अब अकबरी गेट स्थित अपने पुराने पते पर नहीं रहता, बल्कि लगातार ठिकाना बदलकर रह रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 4 से 5 महीने पहले एसटीएफ ने गोमती नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया । इनमें एक आरोपी अमीनाबाद और दूसरा विकास नगर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों को पूछताछ के लिए गोमती नगर थाने से लखनऊ जेल भेज दिया गया
आरोप है कि यह गिरोह फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लोगों के नाम पर बैंक और वित्तीय संस्थानों से फर्जी तरीके से लोन कराता है
सूत्रों का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए कई लोगों के नाम पर लोन कराया गया है। फिलहाल पुलिस फरार मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है।
उसके वर्तमान ठिकाने, नेटवर्क और पूरे फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों का खुलासा आगे की खबर में किया जाएगा पत्रकार रिंकू



