
वाराणसी।। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पिंडरा सर्किल का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिकारियों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि मामले के आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और अपर पुलिस उपायुक्त निपेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की सराहना करते हुए इसे पूरे जनपद में प्रभावी ढंग से लागू करने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने विवेचना में तेजी लाने, शत-प्रतिशत यूनिक SID बनाने और नए आरक्षियों को आधुनिक तकनीक व डिजिटल साक्ष्य संकलन का गहन प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया।



