
कानपुर।।पति पत्नी ने मिल कर किया साइबर फ्रॉड.
पकड़े अभियुक्त जौनपुर निवासी दीपक सिंह व आँचल सिंह हैं.
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, पीड़ित जितेंद्र कुमार ने गूगल पर इंश्योरेंस पॉलिसी के रिफंड के लिए सर्च किया.
उन्हें आरबीआई की साइट जैसी एक फिशिंग साइट मिली। जब पीड़ित ने ई मेल व मोबाइल पर संपर्क किया। तो जवाब देने वाले व्यक्ति ने खुद को आरबीआई का जीएम बताया.
उसने कहा, वो सारे पैसे रिफंड करा देगा। विश्वास में लेकर उसने पीड़ित से धीरे धीरे 95 लाख ट्रांसफर करा लिए.
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। और साइबर सेल के ज़रिए आरोपी दबोच लिए गए.
आरोपियों ने पास से आरबीआई के फ़र्ज़ी लेटर हेड, लैपटॉप, आई फोन, चेक बुक व ठगी के रुपए से खरीदी गई लक्जरी कार बरामद.
अभियुक्त दीपक सिंह व अभियुक्ता आंचल सिंह को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
नज़ीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार व साइबर सेल प्रभारी तनुज सिरोही के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी शिव कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव, कृष्ण मेहरा, हँस बालियान, पंकज कुमार, महिला आरक्षी पूनम परिहार, पूजा चौहान ने इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



