वाराणसी।। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए दो अनुभवी थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। अपनी कार्यकुशलता और अपराध नियंत्रण में माहिर इन दोनों निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, अपनी मेहनत और कार्यशैली से जनता के बीच रक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को अब लालपुर-पांडेयपुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, अपनी सक्रियता के लिए चर्चित इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को फूलपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों तेजतर्रार अफसरों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगेगा |



