
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर थाना अचलगंज पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में सराहनीय पहल दे खने को मिली। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुप नाथ मिश्रा एवं अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत राय पाठक ने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ अचलगंज गेट पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मंदिरों में दर्शन करने जा रहे हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए शरबत पिलाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने भक्तों को हनुमान जी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।



