फतेहपुर। जनपद के नगर पंचायत असोथर में मंडी समिति के पास पर स्थित एक चर्चित कामदगिरि हेल्थ क्लीनिक संचालित व प्रसव केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि अस्पताल का वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है, इसके बावजूद यहां लगातार सीजर व ऑपरेशन किए जा रहे हैं, और तो और 24 घण्टे आकस्मिक सेवा उपलब्ध का बोर्ड लगाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस निजी अस्पताल में तैनात अधिकांश स्टाफ अनट्रेंड बताया जा रहा है। केवल डी-फार्मा की डिग्री को ही मान्य बताया जा रहा है, जबकि अस्पताल में किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की नियमित मौजूदगी नहीं रहती। ऐसे में मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किए जाने के आरोप लग रहे हैं। अस्पताल को लेकर फायर एनओसी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत असोथर के बीचों-बीच वर्षों से संचालित इस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एक असोथर सीएसी का कर्मी के सहयोग से संचालित हो रही है। जिसके चलते कार्यवाही नहीं हो पा रही। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि खबर लेखक द्वारा किसी भी तरह से नही की जा रही है। फिलहाल मानक विहीन तरीके से अस्पताल संचालन की चर्चाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


