
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर में मुर्गी फार्म से ग्रामीण परेशान।
जयपुरिया स्कूल से आधा किलोमीटर दूरी पर आबादी के बीच संचालित हो रहा फार्म।
करीब 20 से 25 घरों के बीच मुर्गी फार्म होने से लोगों में नाराजगी।
ग्रामीणों ने बदबू और गंदगी से परेशान होने की बात कही।
लोगों का आरोप, दुर्गंध के कारण घरों में रहना हुआ मुश्किल।
मुर्गी फार्म से निकलने वाले बदबूदार कीड़े घरों में घुस रहे हैं।
बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर।
ग्रामीणों ने उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना से कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से लगाई गुहार।
ग्रामीणों ने आबादी के बीच संचालित मुर्गी फार्म हटाने की मांग।


