जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजनी स्थित गोकुल धाम गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौरंग चौहान की बहन की शादी में दिनांक 08/05/2026 की रात किसी बात को लेकर विमलेश पासी का विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह “देख लेने” की धमकी देते हुए वहां से चला गया था।
बताया जा रहा है कि सुबह विमलेश पासी अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा गेस्ट हाउस पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से झगड़ा व मारपीट करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमलेश पासी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध कट्टा भी बरामद हुआ है।
घटना में घायल लोगों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। वर्तमान में पीड़ित पक्ष एवं विमलेश पासी थाना गंगाघाट में मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
