
कानपुर।।शहरवासियों को कानपुर पुलिस का उपहार,लगभग 22 लाख के 101 मोबाइल लौटाए
कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से टीम ने इन मोबाइल फोनों का लगाया पता
खोए हुए मोबाइल लौटाने से न केवल नागरिकों को आर्थिक मदद मिली। बल्कि उनके निजी डेटा भी उन्हें प्राप्त हुए
कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों को उनके मोबाइल लौटा कर उनकी प्रसन्नता को दो गुना कर दिया
सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव व अपर पुलिस उपायुक्त डा.अर्चना सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह और कांस्टेबल आलोक कुमार व कांस्टेबल नवीन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए सर्विलांस टीम ने इन मोबाइल फोनों का पता लगाया
पुलिस द्वारा किए इस सराहनीय कार्य ने नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मकता को और बढ़ावा दिया है
इस सराहनीय कार्य में
उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेंट्रल जोन,उप निरीक्षक शिव कुमार प्रभारी स्वाट सेंट्रल जोन,हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी सर्विलांस सेंट्रल जोन,हेड कांस्टेबल लव कुश मिश्रा सर्विलांस सेंट्रल जोन,
हेड कांस्टेबल विनय कुमार सर्विलांस सेंट्रल जोन,
कांस्टेबल आलोक कुमार सर्विलांस सेंट्रल जोन,
कांस्टेबल नवीन कुमार सर्विलांस सेंट्रल जोन,
कांस्टेबल राहुल अग्रहरी सर्विलांस सेंट्रल जोन,
कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह सर्विलांस सेंट्रल जोन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

