संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात एक फार्मासिस्ट का मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर धन उगाही करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कथित तौर पर फार्मासिस्ट मरीजों और उनके परिजनों से ऑपरेशन कराने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये तक की वसूली कर रहा है। आरोप है कि यह पूरा खेल जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, उगाही में अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं और अनजान बनकर बराबर की हिस्सेदारी ली जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद मरीजों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की जगह गरीब मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है ।


