
कानपुर।।25000 का ईनामिया अपराधी चढ़ा बर्रा पुलिस के हत्थे.
पकड़ा गया शातिर अपराधी हिमांशु शर्मा उर्फ साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत है.
शातिर अभियुक्त मुसीबत अब खुद ही पड़ गया मुसीबत में.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत शातिर किस्म का गुंडा है.
एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था, एक व्यक्ति के ऊपर यूरीन किया जा रहा है। और मारापीटा जा रहा है.
उपरोक्त कृत्य के संबंध में थाना बर्रा में रिपोर्ट भी दर्ज़ हुई थी.
डीसीपी साउथ में बताया, बीते दिनों वरदान गैलेक्सी होटल के पास 15 -20 गुंडों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भाग गए। उन गुंडों में भी यह अभियुक्त शामिल था.
अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत के विरुद्ध विभिन्न थानों में 4 मुकदमें दर्ज़.
डीसीपी साउथ ने बताया, अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत कई बार जेल की हवा खा चुका है।
इस पर अब गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जाएगी.
फिलहाल अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक समर सिंह, पवन कुमार सिंह,विकास सिंह,मनीष कुमार,महिला उप निरीक्षक स्मृति वर्मा व महिला उप निरीक्षक सुनीता यादव ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.
इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बर्रा पुलिस टीम को 25000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है.


