
कानपुर।।देखने को मिला कानपुर पुलिस का नया रूप.
बिठूर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल.
मामला बिठूर थाना क्षेत्र का.
संडीला के रहने वाले जीशान अपनी ससुराल रावतपुर से कार द्वारा बिठूर होकर जा रहे थे.
रास्ते में पानी लेने के लिए कार का दरवाज़ा खोला। तभी बैग गिर गया। बैग में लगभग साढ़े चार लाख के ज़ेवरात थे.
50 किलोमीटर आगे जाने के बाद उन्हें इस बात का पता चला। जीशान ने थाना बिठूर में सूचना दी.
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में बिठूर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र 12 घंटे में बैग सही सलामत ढूंढ निकाला.
बैग जीशान व उनकी पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया.
बैग में सारे ज़ेवर देख कर जीशान व पत्नी की आंखें खुशी से भर आई.
पीड़ितों के साथ क्षेत्र की जनता भी बिठूर पुलिस की तारीफ करते नही थक रही है.
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल ओम प्रकाश व अंकुर न इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया.


