
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बांगरमऊ पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी।
पुलिस के अनुसार आज बुधवार को उ0नि0 अंसार हुसैन रिजवी व कांस्टेबल रजत कुमार तिकोनिया तिराहा सण्डीला रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट कर यातायात बाधित कर रहा था और न्यूसेन्स फैला रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान आकिब खान (24) निवासी ग्राम मऊ, थाना बांगरमऊ के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 में सीज कर दिया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

