
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के असोहा ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी निशा सागर ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले निरीक्षण में उन्होंने कई ग्राम पंचायतों, गौशाला और प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया।
निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत काथा से हुई, जहां फार्मर रजिस्ट्री शिविर में कार्य की धीमी प्रगति पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद भादिन गांव की गौशाला में हरे चारे की कमी मिलने पर संबंधित सचिव को कड़ी चेतावनी दी गई और तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके साथ ही मिरिकला के निहाल खेड़ा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की गई। इस दौरान एडीओ आईएसबी अरविंद सिंह चौहान, बीटीएम प्रमोद कुमार, सचिव दिलीप कुमार व प्रधान सुनील लोधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


