
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.07.2026 को थाना सोहरामऊ पर वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0-172/2026 धारा 305/331 (3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 09.07.2026 को प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. तरुण सिंह पुत्र रवि निवासी कटी बगिया थाना बन्थरा जनपद लखनऊ उम्र 19 वर्ष 2. आशिफ पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला मछरिया थाना देवकी नगर जनपद कानपुर नगर हाल पता अमौसी एयरपोर्ट आजाद नगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र 24 वर्ष को हिनौरा मोड से 100 मीटर आगे असोहा रोड पर लिप्टस के बाग से थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी-1 01 अदद डेस्कटाप मानीटर, 01 अदद पम्प मोटर (टुल्लू), कापर बिजली का तार, 02 अदद बैट्री सात एम्पियर की, 01 अदद बैट्री मोटर साइकिल की 12 बोल्ट, 01 काले रंग की निस्क्रीय टार्च, 02 लोहे का एंगल मुड़ा हुआ, दो अदद A.C. प्लेट, एक छोटा ट्रांसफार्मर, गाड़ियों का वायर तथा पांच अदद नोजल पाइप व एक अदद गाड़ी पार्ट बरामद होना।
