
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.03.2026 को थाना कोतवाली सदर उन्नाव पर वादी मुकदमा संजय कुमार पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी ग्राम रिठनई थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा उसके व उसके चाचा राजकुमार पुत्र देवी प्रसाद नि0 ग्राम रिठनई थाना अचलगंज जिला उन्नाव के नाम पर नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के न्यायालय में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कूट रचित प्रपत्र तैयार कर जेल में निरूद्ध अभियुक्त गुफरान पुत्र इकबाल निवासी 49/15 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव की जमानत लेने के सम्बन्ध मे प्रा0 पत्र दिया गया । जिसपर वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 पंकज राज शरद को सुपुर्द की गयी । दौरान विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त गुफरान पुत्र इकबाल निवासी 49/15 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव के जिला कारागार उन्नाव में निरूद्द रहने के दौरान उसके व अभियुक्त सोहेल अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी 54/1 शेखवाड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव के बीच हुई वार्ता के क्रम में जमानत सम्बन्धी कार्यो को कराने का जिम्मा सोहेल अहमद उपरोक्त द्वारा लिया गया । जिसमे अभियुक्त सोहेल अहमद द्वारा गुफरान के पिता इकबाल से जमानत कराने के ऐवज मे रू0 22000/ लिये गये अपने साथी/मुंशी रंजीत नि0 शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव की मदद से वादी मुकदमा संजय कुमार पुत्र स्व0 गिरजाशंकर व उसके चाचा राजकुमार पुत्र देवी प्रसाद उपरोक्त के फर्जी/कूट रचित आधार कार्ड , ग्राम प्रधान का निवास प्रमाण पत्र एवं थाने की रिपोर्ट आदि मय मोहर के बनायी गयी तथा सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव के कोर्ट मे प्रस्तुत कर जमानत ले ली गयी । दिनांक 06.04.2026 को विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 1.गुफरान पुत्र इकबाल निवासी 49/15 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 2.सोहेल अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी 54/1 शेखवाड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को काशीराम मोड़ से गिरफ्तार करते हुये अभियुक्त सोहेल अहमद के कब्जे से कूट रचना हेतु 08 अदद फर्जी मुहर 11 अदद आधार कार्ड , 01 इंक पैड आदि बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त सोहेल व रंजीत द्वारा अन्य कई मामलो में फर्जी/कूट रचित प्रपत्र बनाकर जमानत लिया जाना प्रकाश मे आ रहा है जिसकी जांच जारी है । अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।


