
फतेहपुर।।कल्यानपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक संविदा कर्मी की जान पर भारी पड़ गई
मौके पर मौत
लाइन मरम्मत के दौरान अचानक बिजली चालू हो जाने से कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई,जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन शुरू हो गया
थाना क्षेत्र कल्याणपुर
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है,जहां लाइन मरम्मत के दौरान अचानक बिजली चालू हो जाने से एक संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई
परिजनों का कहना है कि काम शुरू होने से पहले लाइन बंद नहीं कराई गई थी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और शव उठाने से इनकार कर दिया।स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है
यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर समन्वय की कमी और लापरवाही का परिणाम होती हैं,जिन्हें सख्त निगरानी और जवाबदेही से रोका जा सकता है



