
कानपुर।।
डायल 112 में शामिल हुए 19 नए पीआरवी वाहन.
कानपुर पुलिस की रफ़्तार में आई तेज़ी.
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आज रिजर्व पुलिस लाइन से 19 इनोवा क्रिस्टा कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इन नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद डायल 112 पीआरवी चार वाहनों की संख्या 73 हो गई है.
36 दो पहिया वाहनों के साथ कुल 109 पीआरवी वाहन हो गए हैं.
पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन वाहनों से घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंच कर कार्यवाही की जा सकेगी.
डायल 112 से नई इनोवा गाड़ियों के जुड़ने से रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। और सुरक्षा व्यवस्था में मज़बूती आयेगी.
यूपी 112 पोर्टल पर कमिश्नरेट कानपुर नगर प्रदेश के समस्त कमिश्नरेटो में प्रथम रैंकिंग पर है.



