
कानपुर।।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन निरीक्षकों को मिला सहायक पुलिस आयुक्त का पद.पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुई पिपिंग सेरेमनी.
जिसमें पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी ने पदोन्नत अधिकारियों को पदचिन्ह पहना कर सम्मानित किया.
निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सुभाष चंद्र व रविंद्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.



