लखनऊ, 25 मार्च।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए प्रदेश में 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रामनवमी के मुख्य पर्व (26 मार्च) के साथ-साथ अगले दिन (27 मार्च) को भी छुट्टी रहेगी। 26 और 27 मार्च को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बैंक भी बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 28 मार्च चौथे शनिवार को बैंक में अवकाश तथा 29 मार्च को रविवार का अवकाश पूर्व की भांति रहेगा।
यह निर्णय अयोध्या सहित प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन दोनों दिनों में राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि दो दिन के अवकाश से भक्तों को दर्शन-पूजन में सुगमता होगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।



