
कानपुर।।
तेज रफ़्तार टूरिस्ट बस घुसी खड़े डंपर में.
एक यात्री की मौत। 15 घायल। 5 की स्थित गंभीर.
कानपुर में इटावा हाई वे पर आज सुबह हुई भीषण दुर्घटना.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर पनकी फायर स्टेशन से गाड़ी नंबर 2463 हुई रवाना.
देखा तो बस में यात्री घायल अवस्था में फंसे हुए थे। सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया.
मौके की गंभीरता को देखते हुए फ़ज़लगंज फायर स्टेशन से रेस्क्यू एंबुलेंस 3713 भी पहुंची घटना स्थल पर.
फायर कर्मियों द्वारा बस का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया.
बस में कुल 57 यात्री सवार थे। बस नासिक से चल कर अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी.
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, 15 यात्री घायल हुए हैं। 5 गंभीर रूप से घायल हैं। और एक यात्री की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
घटना स्थल पर सीएफओ दीपक शर्मा स्वयं मौजूद रहे.
सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में किए गए अथक प्रयास से कई यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। जिससे उन्हें नई ज़िंदगी मिली.
पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर रहे मौजूद.


